लवन

डमरू के महामाया मंदिर में नवरात्र पर 1001 ज्योत प्रज्वलित, दूर-दूर से उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़

( संवाददाता रॉकी साहू )
डमरू स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष तेल 1001 ज्योत प्रज्वलित की गई हैं माँ महामाया के दिव्य दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक भजन कीर्तन का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। भक्तजन माँ महामाया के दर्शन कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है।

मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, इस बार नवरात्र पर ज्योत प्रज्वलन की संख्या कुल 1001 है जिसमे 855 तेल एवं 146 घी है मंदिर परिसर को सजाया गया है और माता की भव्य प्रतिमा को विशेष रूप से श्रृंगार किया जा रहा है।

श्रद्धालुगण मंदिर पहुंच कर माँ महामाया के दर्शन कर अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे है भक्ति संगीत और माँ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button