छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, अप्रैल में 866 करोड़ रुपये पार

रायपुर- छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 के दौरान शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 22 अप्रैल तक राज्य में 8 अरब 66 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में काफी अधिक है।इस तेज़ बढ़ोतरी के पीछे राज्य सरकार की नई आबकारी नीति को अहम कारण माना जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से लागू नई नीति के तहत विदेशी शराब (इम्पोर्टेड/आईएमएफएल) की कीमतों में कमी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए शराब पहले के मुकाबले सस्ती हो गई है।इसके साथ ही सरकार ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए प्लास्टिक बोतलों में शराब की बिक्री अनिवार्य कर दी है। इस फैसले का उद्देश्य परिवहन और भंडारण को आसान बनाना बताया जा रहा है।आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई नीति के प्रभाव से राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आने वाले महीनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में कमी और उपलब्धता में बढ़ोतरी के कारण मांग में उछाल आया है, जिसका सीधा असर बिक्री पर देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button