
रायपुर -छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापमं) ने अपने वेबसाइट में छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। जारी कार्यक्रम अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून है, जिसका त्रुटि सुधार 10 से 12 जून 2024 के मध्य किया जा सकता है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।




