

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के जनकपुर तिराहे में भयानक बस हादसा हो गया. यहां एक बस ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि बस में सवार 15 यात्री भी घायल हुए है. जानकारी के मुताबिक ये बेकाबू बस मध्य प्रदेश के अमरकंटक से वापस आते हुए जिले के भरतपुर विकासखंड के माड़ीसरई जा रही थी.
पूरी भरी हुई थी बस ,
जानकारी मिलने पर प्रशासन को पुलिस टीम मौके और घायलों को जनकपुर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि पक्षीराज बस में अमरकंटक से दर्शन कर श्रद्धालु वापस जनकपुर आ रहे थे. जनकपुर और आस-पास गांव देवगढ़ व माड़ी सरई के 60-65 श्रद्धालु बैठे थे. घटना के बाद ड्राइवर कंडक्टर दोनों बस से फरार हो गए. जनकपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला है.
यात्रीबस में सवार कई यात्री हुए घायल: सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बस में 60 से 65 यात्री बैठे थे, जिनमें से 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस अमरकंटक से तीर्थ यात्रियों को लेकर वापस आते हुए माड़ीसरई जा रही थी। तभी जनकपुर के पास मनेंद्रगढ़ तिराहे के नजदीक यह हादसा हुआ। पुलिस की टीम ने घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है।
“बस करीब रात 9 बजे मनेद्रगढ़ तिराहे में पलट गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बस में 60 से 70 लोग सवार थे, उनमें से कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है.” – जनकपुरपूरी घटना की जांच में जुटी पुलिस: इस हादसे के बाद पूरी घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। मौके पर पुलिस का अमला मौजूद है। हादसे के बाद से बस ड्राइवर और कंडक्टर दोनों मौके से फरार हो गए है। बस कैसे बेकाबू हुई, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।



