विधायक संदीप साहू

पीसीद में पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव एवं वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए विधायक संदीप साहू

( राकी साहू )कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पीसीद में रविवार को पटेल समाज द्वारा शाकम्भरी महोत्सव एवं वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें कसडोल विधायक संदीप साहू शामिल हुए
सर्वप्रथम पटेल समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की छायाचित्र की विधिवत् पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त समाज है आज मुझे आप सभी के बीच में यह कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला समाज को हमेशा एक जुट रहने एवं अपने परंपरा व संस्कृति को बचाए रखने की बात कही और अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए समाज के सभी पदाधिकारीयों, प्रबुद्धजनों एवं सदस्यों को बधाई दिएवही महाधिवेशन मे समाजजनो के द्वारा समाज की एकता व अपनी परंपरा और संकृति को बनाए रखने के लिए विचार व्यक्त कर समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया तथा सामाजिक गतिविधि पर विस्तार से चर्चा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button