
भाई अपनी बहन को फोन पर बात करने से मना करता था. बहन ने हत्या कर दी. फिर कैसे खुला मामला-
घटना खैरागढ़ जिले स्थित छुईखदान थाना क्षेत्र के अमलीडीहकला गांव की है. यहां रहने वाला 18 साल का एक लड़का अपनी 14 साल की बहन को कथित तौर पर फोन पर लड़कों से बात करने को मना करता था. शनिवार, 4 मई को इसके चलते उसने अपनी बहन को डांट भी दिया था. जिसके बाद लड़की ने घर में भाई को अकेला पाकर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया. हमला गले पर किया गया था जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
नाबालिग लड़की ने बताया कि डांट फटकार और मारपीट से वह बेहद गुस्से में थी। तैश में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से बड़े भाई पर हमला कर दिया। उसने देव के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए लड़की बाहर नहाने चली गई। इस दौरान उसने कपड़ों पर लगे खून के छीटे भी साफ किए। इसके बाद नहा-धो कर घर लौट आई। घर पहुंचते ही उसने लाश देखकर ड्रामा शुरू कर दिया और आस पड़ोस में जाकर खबर फैला दी कि किसी ने उसके भाई देव को मार डाला है। मृतक देव के पिता के घर आने के बाद इसकी सूचना खैरागढ़ पुलिस को दी गई।




