बलौदाबाजार

ढाबा में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की करें व्यवस्था, पुलिस ने बलौदाबाजार क्षेत्र के ढाबा संचालकों की ली बैठक

बलौदाबाजार – थाना सिटी कोतवाली में बलौदाबाजार क्षेत्र अंतर्गत समस्त ढाबा संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बलौदा बाजार द्वारा समस्त ढाबा संचालकों को हिदायत देते हुए कहा गया कि ढाबा में आने वाले वाहन विशेषकर भारी वाहनों के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था ढाबा संचालक करें। किसी भी स्थिति में कोई भी वाहन सड़क के किनारे पार्क न हो, उन्होंने समस्त ढाबा संचालकों को यह भी सुनिश्चित करने हेतु कहा की कोई भी वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे न लगाए, ऐसा करने पर वाहन चालकों को पार्किंग स्थल की जानकारी दें।

ढाबा के आसपास किसी वाहन के रोड किनारे पार्किंग अवस्था में पाए जाने पर संबंधित ढाबा संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की बात भी कहा गया। साथ ही ढाबा में शराब सेवन कराने अथवा अवैध शराब बिक्री जैसे अंवैधानिक कार्य करते पाये जाने पर भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कहते हुए अपने-अपने संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था एवं आने-जाने वाले वाहनों एवं लोगों की निगरानी हेतु अच्छी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button