मेढ़ खपरी में राशन वितरण में अनियमितता से ग्रामीण परेशान,महीने में सिर्फ एक-दो बार खुलती है दुकान

लवन – बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेढ़ खपरी में इन दिनों सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस की बदहाल व्यवस्था के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालात यह हैं कि गरीबों के हक का राशन पाने के लिए ग्रामीणों को महीनों इंतजार करना पड़ रहा है जिससे स्थानीय लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेढ़ में स्थित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान के पट महीने में केवल एक या दो बार ही खुलते हैं दुकान के नियमित रूप से संचालित न होने के कारण ग्रामीणों को अपने दैनिक कामकाज छोड़कर बार-बार दुकान के चक्कर काटने पड़ते हैं इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को बिना राशन लिए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है
गाँव के निवासियों ने बताया कि राशन वितरण की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर एक महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई है। आरोप है कि समूह के संचालकों द्वारा समयानुसार और नियमानुसार राशन चावल व अन्य सामग्री का वितरण नहीं किया जा रहा है मनमाने तरीके से दुकान खोलने और वितरण में लापरवाही बरतने के कारण जरूरतमंद परिवारों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है
समय पर राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने अब इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गरीबों को सुगमता से राशन उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन धरातल पर स्थानीय जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
ग्रमीणों ने जिला प्रशासन और खाद्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए साथ ही राशन दुकान का संचालन सुचारू रूप से हो और नियमित समय पर सभी उपभोक्ताओं को उनका हक मिल सके इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं



