बलौदाबाजार

तेज रफ्तार हाइवा दुकान में जा घुसी, एक्सीडेंट में ड्राइवर और हेल्पर फसे

पलारी- बीते रात्रि तेज रफ्तार दतान रेत घाट से अवैध रेत परिवहन कर रहें रेत से भरी हाईवा 2 मंजिला दुकान में जा घुसी।घटना ग्राम वतगन के गिदपुरी चौक है। हाइवा तेजी से एकाएक सामने दुकान मे जा घुसी जिससे दुकान का पूरा मलबा भरभरा कर हाइवा के ऊपर गिर गया। गिरने से मलबे में बुरी तरह ड्राइवर और हेल्पर फस गए । गनीमत यह रही कि दुर्घटना के वक्त दुकान बंद रही। फिलहाल बीते 12 घंटो से जेसीबी के मदद से मलबा हटाने का प्रयास लगातार जारी है। पलारी पुलिस भी मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर को निकाल लिया गया है, जिसके पैर में गंभीर चोटें आई है, और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में उपचार किया जा रहा है, लेकिन अभी भी हेल्पर फंसा हुआ है, फसे हुए हेल्पर की हालत गंभीर बताई जा रही है, पूरा मामला पलारी थाने के ग्राम वटगन का हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button