जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव ने मोर दुवार साय सरकार अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को सौंपीं चाबी

( संवाददाता रॉकी साहू ) बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पैजनी में शनिवार को मोर दुवार साय सरकार महा अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 सर्वेक्षण के विशेष पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बलौदाबाजार की अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव रहीं।
शिविर के दौरान श्रीमती सुलोचना यादव एवं साथ में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने गांव में घर-घर जाकर हितग्राहियों का सर्वे किया तत्पश्चात, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को मुख्य अतिथि ने गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबियां सौंपी इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जनपद सदस्य रिसदा श्रीमती सविता अजय घृतलहरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी फकीर चंद पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत यादव, सरपंच लुकेश्वर वर्मा, पूर्व सरपंच हलधर वर्मा, उप सरपंच यशवंत वर्मा, पंच संतोष वर्मा, मनोज वर्मा, योगेश वर्मा, रोहित वर्मा, भास्कर वर्मा, श्रीमती उत्तरा यदु, खिलावन वर्मा, सचिव मनोज घृतलहरे, रोजगार सहायक महेश वर्मा, आवास मित्र भीष्मणि वर्मा एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे शिविर का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पारदर्शी तरीके से आवास का वितरण सुनिश्चित करना है ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए शासन और प्रशासन का आभार जताया।








