बलौदाबाजार लवन

छेरकापुर में साहू समाज द्वारा आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का आयोजन

28 जोड़ो का विवाह हुआ सम्पन्न

राकी साहू . पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छेरकापुर में साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार 11 मार्च को रखा गया था कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन उपमुख्यमंत्री अरुण साव अध्यक्षता साहू संघ प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, विशिष्ट अतिथि साहू संघ युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि
आज अत्यंत खुशी क पल है कि इस गरिमामय आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुझे आने का मौका मिला इतने बड़े परगना जिले भर से आए अतिथियों के आशीर्वाद से इन 28 जोड़ो का आदर्श विवाह संपन्न हुआ निश्चित ही इनके जीवन में सुखमय उज्वल और खुशहाल होगा आप सभी के ताकत और आप सभी के आशीर्वाद से ही मैं उपमुख्यमंत्री बना हूं साहू समाज अपने ताकत और मेहनत के कारण हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजन कर्ताओं को एवं समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं.

कार्यक्रम को साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने भी संबोधित किया इस दौरान उन्होंने भक्त माता कर्मा को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की उन्होंने कहा कि भक्त माता का संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा उन्होंने नव दंपत्तियों को शुभाशीष दिया और उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की

कार्यक्रम को विधायक संदीप साहू ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि बड़े ही खुशी की बात है की आज जिला तहसील एवं परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा 28 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में मुझे आने का सौभाग्य मिला कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समाज के समस्त लोगों को बधाई इस दौरान विधायक संदीप साहू ने अहाता निर्माण हेतु अपने विधायक मद से 5 लाख रु देने की घोषणा की है.

इस अवसर पर साहू समाज साहू समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू,जिला अध्यक्ष सुनील साहू ,पूर्व विधायक शकुंतला साहू,तहसील अध्यक्ष रोहित साहू,युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश विक्की साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कामत साहू ,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप साहू ,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल साहू,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भारती मोनू साहू विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष श्रीमती देव कुमारी साहू श्रीमती दिव्या साहू श्रीमती कल्पना साहू श्रीमती मिथिलेश मुकेश साहू श्रीमती रुक्मणी साहू श्रीमती रोहिणी साहू श्रीमती हेमा साहू श्रीमती सेवती साहू श्रीमती खिलेश्वरी साहू श्रीमती पूर्णिमा साहू श्रीमती गीता देवी साहू श्रीमती शारदा देवी साहू श्रीमती सावित्री साहू श्रीमती कुंती साहू श्रीमती लखेश्वरी साहू श्रीमती डोलेश साहू श्रीमती भारती साहू ,रेवा राम साहू, जीत राम साहू ,धनंजय साहू ,मनीराम साहू, पीला राम साहू ,दिनेश साहू ,भूपेंद्र साहू, दीपक साहू ,तुकाराम साहू, जीवन साहू, देवेंद्र साहू,गोपी साहू,
,बी पी साहू,सुशील साहू,मोनू साहू,योगेश साहू,लेखराम साहू,सर्वेन्द्र साहू,गयेस्वर साहू,डॉ टेकराम साहू,संजय साहू, आदि बड़ी संख्या में हजारों की संख्या में सामाज के लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button