
पंचायत चुनाव के आरक्षण के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है और सभी पंचायतों में दावेदार अपने अपने स्तर पर मतदाताओं के बीच पहुंच कर चुनावी समीकरण आजमाने जुट चुके है वही ग्राम भरूवाडीह के वार्ड क्रमांक 8 के पंच के लिए डोमार साहू प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं डोमार साहू राजनैतिक के क्षेत्र में पीछे मुड़कर नहीं देखा वे निरंतर आगे बढ़ते जा रहे है तथा वे अभी छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग से उपाध्यक्ष भी है वही डोमार साहू का कहना है कि अगर जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला तो ग्राम भरूवाडीह एवं मलपुरी पंचायत में विकास करने के लिए तत्पर रहेंगे वही आगे उन्होंने कहा कि मलपुरी पंचायत में पांच साल में विकास के नाम पे जनता को केवल ठगा गया है विकास कही भी नहीं हो पाया है वही जनता का कहना है कि इस बार मलपुरी पंचायत को सहज सरल मिलनसार विकास कराने वाला सरपंच पंच चाहिए तभी विकास होगा और हम सभी मिलकर मलपुरी पंचायत को निर्मल स्वच्छ छबि सुंदर पंचायत बना के रहेंगे।



