बलौदाबाजारलवन
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में शामिल हुए कार्यकर्ता

अंकित साहू बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत मंडपम नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए अधिवेशन में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा , केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का प्रेरणास्पद उद्बोधन सुना। इस अधिवेशन में भाजपा का राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुआ और आगामी लोकसभा चुनाव में एक ही उम्मीदवार कमल का फूल एवं 370 लोकसभा सीटों पर विजय का संकल्प लिया इसी अधिवेशन में छ . ग से पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव तोखन साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा तिलक साहू बिलासपुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश लाल जांगड़े कमल किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए

