
बलौदा बाजार के वर्षों की मांग पूरी: खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, केंद्रीय बजट से 270 करोड़ की मंजूरी
केंद्रीय बजट 2025-26 में खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेलवे लाइन के लिए 270 करोड़ रुपये स्वीकृत, बलौदा बाजार क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को मिली राहत।
बलौदा बाजार जिले के लिए वर्षों से लंबित खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेलवे लाइन परियोजना को आखिरकार केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 270 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के सपने को नया आधार मिल गया है।
रेल कनेक्टिविटी के सपनों को मिला नया आधारस्थानीय स्तर पर लंबे समय से इस रेलवे लाइन की मांग की जा रही थी। जिले के विकास, उद्योग और व्यापार विस्तार के लिए यह रेल परियोजना एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। नई लाइन बनने से बलौदा बाजार न केवल राजधानी रायपुर से बेहतर जुड़ाव पाएगा, बल्कि औद्योगिक कॉरिडोर को भी सीधा लाभ मिलेगा।






