
दिल्ली -भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 21 मार्च,2024 को सोना और चांदी महंगा हुआ है. महंगा होने के बाद सोने की कीमत 66 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 75 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 66968 है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 75448 रुपये है.
बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 65689 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 66968 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं.




