
( डोमार साहू गिधपुरी ) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति किया गया। वही शुक्रवार को रोहाशी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो का रोहासी साहू भवन में बैठक का आयोजन रखा गया था। जिसमें सर्व सहमति से बिजराडीह निवासी भारतीय जनता पार्टी। विजय कोसले को भारतीय जनता पार्टी रोहासी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नियुक्ति पर समस्त भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ता गणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। विदित हो कि विजय कोसले बाजपेयी शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित भाव के साथ सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं, वही उनके निस्वार्थ भाव से कार्य को देख समस्त पदाधिकारी ने सर्व सहमति से उनको मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वही विजय कोसले ने भी अपने मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी देती है।

पार्टी ने मुझे मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है उन्हें विश्वास दिलाता हुँ कि पूरी ईमानदारी लगन और निस्वार्थ भाव से सदैव पार्टी की सेवा करता रहूंगा मुझे दिए गए दायित्व के लिए मैं सदैव पार्टी का ऋणी रहूंगा। आप सभी कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से ही मैं यहाँ तक पहुँचा हुँ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया। वही उनके नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों एवं रोहाशी मंडल के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। तथा अपने गांव बिजराडीह वापसी पर आस पास के गांव में भव्य स्वागत किया गया।




