
कबीरधाम- कबीरधाम जिले में सड़क में दुर्घटनाए कम नही हो रही हैं . बीते दिन गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनमें दो लोगों की हालत नाजुक है.
मामला कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत पोलमी गांव के शासकीय स्कूल के पास का है. पंडरिया बजाक मार्ग में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतना भयानक था कि इस हादसे में बाइक सवार तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए. दो व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है. पैर भी कुचला गया है. दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।
बीते दिन एक एक्सीडेंट चिल्फी घाटी थाना क्षेत्र के ग्राम धवईपानी मोड़ के पास हुआ था। जिसमे एक कि मौत हो गई थी।दूसरा सड़क हादसा पोंड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के बिलासपुर रोड स्थित ग्राम उसलापुर के पास में हुआ था । उसके बाद फिर ये घटना हो गई। लगातार यहा सड़क हादसे हो रहे हैं।




