मुख्यमंत्री
कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने विधानसभा जीता अब लोकसभा की बारी है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कोंडागांव.कोंडागांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही हमने विधानसभा का चुनाव जीता है अब लोकसभा की बारी है। जिसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं बस्तर लोकसभा में परिवर्तन की लहर चल रही है जनता के आशीर्वाद से हम प्रचंड मतों से यह सीट जीतने जा रहे हैं.
