तुलसी मंदिर माधव घाट के पचरी में शौच करतें युवक को कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ के पूरे घाट की सफाई कराया गया ..

जांजगीर चांपा (शक्ति) – प्रधानमंत्री मोदी के आहवान के बाद स्वच्छ भारत का जूनून इस कदर फैला की पूरे गांव शहर तक इसकी चर्चा होने लगी पर इतनी जनसंख्या भरी देश भारत मे अशिक्षा का भी आभाव है लोग पढ़ने जानने समझने के बाद भी खुले में शौच गंदगी फैलाना नहीं छोड़ते मानो इनकी आदतों में यह बैठा हुआ है।

बम्हनीडीह थाना अंतर्गत प्रसिद्ध संस्थान कात्रेनगर स्थिति माधव सागर घाट तुलसी मंदिर में ऐसी घटना देखीं गयी जहां कोरबा निवासी दो युवक साहिल खान और शाहिद खान दोनों भाई है और एक विवाह समारोह से वापस लौटते वक्त माधव सागर घाट के स्वच्छ परिसर को दूषित किया गया। यहां तक की उस परिसर में संस्था की माता बहनें स्नान करतें हैं साथ ही साथ उस घाट में ही एक तुलसी मंदिर स्थापित है इस बीच माधव सागर घाट के सौंदर्यीकरण स्वच्छता में लगें युवकों द्वारा इन युवकों को स्वच्छता भंग और शौच करते पकड़ा गया इस बीच माधव घाट के युवकों द्वारा प्रश्न करने पर और इस घाट में किये गंदगी को लेकर पुछा गया तो गाड़ी लेकर भागने की कोशिश और हाथापाई, बहसबाजी करने लगा इस बीच युवकों द्वारा पकड़ के घाट की सफाई कराया गया शौच को फेंकवाया गया और माधव सागर घाट के स्वच्छता नियमानुसार तय जुर्माना की राशी का रसीद काटा गया।संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन


