जांजगीर चंपा

पेड़ काट रही महिला की करंट लगने से मौत

बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले में आज दोपहर करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के सरखो ग्राम पंचायत की है।
महिला जामुन के पेड़ में चढ़कर टहनियां काट रही थी। 33 केवी का तार पेड़ से होकर गुजरा हुआ था। टहनियां काटते समय महिला बिजली तार की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला परमेश्वरी बिंझवार (32) 3 महिलाओं के साथ सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टहनियां लेने गई थी।
नैला चौकी उप थाना में घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरा और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button