गौ समिति हथनेवरा के नवयुवकों ने मनाया गौ धाम में पोला त्यौहार

जांजगीर चांपा (शक्ति)- आज पूरे प्रदेश भर में पोला त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बीच ग्राम पंचायत हथनेवरा के गौ सेवा समिति द्वारा गौ सेवा धाम में गौ माताओं की पूजा करना किया गया , प्रत्येक दिन गौ संरक्षण हेतु ग्राम के नवयुवक तत्पर रहते हैं। सड़कों में दुर्घटनाएं से जख्मी गौ माता या बिना आश्रय की गौ माताओं का संरक्षण व उचित देखभाल के साथ साथ उपचार की भी व्यवस्था ग्राम के नवयुवकों द्वारा की जाती है। आज पोला के उपलक्ष्य में गौ धाम में प्रत्येक गौ माताओं को पूजन करनें के पश्चात भोजन कराया गया छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घरों में यह पर्व हर्षोल्लास उल्लास के साथ मनाया जाता है।
छत्तीसगढ़ का पारंपरिक और प्रसिद्ध त्योहार पोला न केवल इस राज्य में, बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व विशेष रूप से किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए समर्पित है, जिसमें उनके सबसे महत्वपूर्ण साथी, बैलों की पूजा की जाती है। भारत, जो कि एक कृषि प्रधान देश है, जहां बैल सदियों से खेती के अभिन्न अंग रहे हैं। किसान बैलों की मदद से खेत की जुताई करते हैं और अन्न बोते हैं, जिससे धरती हरी-भरी हो जाती है। गाय और बैल को लक्ष्मी के रूप में देखा जाता है, और इन्हें सदैव पूजनीय माना गया है। पोला के इस पावन पर्व में बैलों की पूजा की जाती है। इस त्योहार में बैलों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जिनके पास बैल नहीं होते, वे मिट्टी के बैल बनाकर उनकी पूजा करते हैं। जिनके घर में बैल होते हैं, वे उन्हें अर्ध जल अर्पित करते हैं, माथे पर चंदन का टीका लगाते हैं और उन्हें माला पहनाई जाती है। इसके साथ ही बैलों को विशेष रूप से तैयार भोजन दिया जाता है और धूप-अगरबत्ती के साथ उनकी पूजा की जाती है।
इस बीच गौ सेवा समिति हथनेवरा के समस्त नवयुवक बढ़ी संख्या में गौ सेवा धाम में उपस्थित थे।
संवाददाता _ लोकनाथ साहू / मनमोहन









