महतारी वंदन की राशि से भुनेश्वरी कर रहीं रसोई गैस और राशन की पूर्ति

पवनी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में चल रहे सुशासन अंतर्गत जिले के नगर पंचायत पवनी की भुनेश्वरी साहू की जिंदगी में महतारी वंदन योजना ने बड़ी राहत दी है। भुनेश्वरी साहू एक साधारण गृहणी हैं। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में कई चुनौतियों का सामना कर रही थीं लेकिन अब इस योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपये की राशि ने उनके जीवन को सरल बना दिया है। हर महीने मिलने वाले 1000 रुपये की मदद से भुनेश्वरी साहू अपने घर का खर्च आसानी से चला पा रही हैं। इस राशि का उपयोग वे एलपीजी गैस सिलेंडर रिफलिंग और राशन के लिए करती हैं। पहले जहां ईंधन की कमी और रसोई की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता था, तब पति या पुत्र के आय पर निर्भर रहना पड़ता था। अब महतारी वंदन राशि की सहायता उनके लिए मददगार है। भुनेश्वरी साहू ने कहा कि इस योजना ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक तंगी को कम किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर दिया है। अब वे अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, जिससे उनके परिवार को एक स्थिर जीवन मिला है।