जांजगीर चंपा

संघ द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह दिवस, आरती व कीर्तन का किया गया आयोजन …

जांजगीर चांपा (सक्ति) :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी के आव्हान पर देशभर के विभिन्न प्रांतों में सेवा सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रांत के खंड स्तर में भी जोरों से सेवा सप्ताह पर्व में स्वयंसेवक बंधु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहें हैं।

इस क्रम में बम्हनीडीह खण्ड के स्वयंसेवक द्वारा मंगलवार को श्री हनुमान जी के वार के दिन ग्राम पंचायत हथनेवरा के चंदेल पारा स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भारत माता की आरती, श्री हनुमान जी की आरती का पाठ किया गया। इस बीच संघ के वरिष्ठ प्रचारक व कात्रे़ंनगर संस्था के कार्यकर्ता लोमस राम साहू जी उपस्थित रहे। लोमस जी ने सरसंघचालक जी के आव्हान व पंच परिवर्तन के विषयों से धर्म जागरण, समाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य इत्यादि बिंदुओं से स्वयंसेवकों को अवगत किया।

इस बीच ग्राम के समस्त वरिष्ठ नागरिक गण, गौ संरक्षण मे लगे ग्राम के युवा गौ सेवक साथी, बालक वर्ग काफी संख्या में मौजूद रहें। इस कार्यक्रम के अंत में कात्रेंनगर आश्रम द्वारा ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया, जो आश्रम के शुरुआती दिनों में भूमिदान, अन्नदान, धनराशि के माध्यम से अपना महत्वपूर्ण सहयोग आश्रम को दिया। सम्मान के क्रम में ग्राम के वरिष्ठ शत्रुध्न सिंह चंदेल जी, दिनेश चंदेल जी, टिकैत मांक्षी जी को श्रीफल व साल भेंट किया गया। इस बीच ग्राम के बीडीसी सदस्य सियाराम व गौ संरक्षण हेतु अद्वीतीय कार्य कर रहे युवराजसिंह चंदेल व साथियों को सम्मानित किया गया ।

इस मध्य ग्राम के शत्रुघ्न सिंह चंदेल, दिनेश चंदेल, टिकैत मांक्षी, धनश्याम सिंह, युवराज सिंह चंदेल, सियाराम केवट एवं कात्रेंनगर आश्रम से लोमस राम, बसंत, समीर, मनमोहन एवं अन्य युवा वर्ग काफ़ी संख्या में उपस्थित थे। ग्राम के समस्त वरिष्ठजन, युवावर्ग भी भारी संख्या में उपस्थित हुए।

संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button