आज रात थम जाएगा चुनावी शोर

रायपुर – छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 10 निगम में चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में आज रात को चुनावी प्रचार थम जाएगा। रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। वहीं प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे।
चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, रात 10 बजे से 12 बजे तक होने वाले प्रचार कार्यक्रमों में इन नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार रात 12 बजे के बाद पूरी तरह से थम जाएगा और इसके बाद डीजे बजाने पर भी पाबंदी रहेगी।
नगरीय निकाय चुनाव एक नजर में
11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायत समेत कुल 173 नगरीय निकायों में मतदान होना है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पीर कर ली गई है। 11 फरवरी को मतदान EVM के जरिए होगा। इस चुनाव में 10,069 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।









