
(राकी साहू लवन) – लवन नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं, जिसमें सबसे ज्यादा वोट महिला मतदाताओं का है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस बार अध्यक्ष एवं पार्षदों को विजय दिलाने के लिए महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक साबित हो सकते है। लवन में कुल 7507 मतदाता हैं, जिसमें से 3665 पुरुष मतदाता है एवं 3842 महिला मतदाता है इस बार नगर पंचायत लवन का चुनाव बहुत ही रोचक रहा है। अभी भी वर्तमान स्थिति किसी एक के पक्ष में नहीं है। 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए 48 प्रत्याशी मैदान में थे एवं अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी कुल 55 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है, जिसका रिजल्ट महज 15 फरवरी को परिणाम आएगा। अब देखना यह होगा कि लवन नगर का सरताज आखिरकार किसके सर पर सजता है। लवन में कुल 7507 मतदाता है यहाँ 80% के आसपास वोटिंग हुई है 6041 कुल वोट पड़े है।
वहीं वार्ड क्रमांक 1 में 282 पुरुष मतदाता 282 महिला कुल 564 मतदाता है जिसमे 446 वोट पड़े है
वार्ड क्रमांक 2 में 281 पुरुष मतदाता 309 महिला कुल 590 मतदाता है जिसमे 494 वोट पड़े है
वार्ड क्रमांक 3 में 294 पुरुष मतदाता 312 महिला कुल 606 मतदाता है जिसमें 465 वोट पड़े है
वार्ड क्रमांक 4 में 368 पुरुष मतदाता 341 महिला कुल 709 मतदाता जिसमे 498 वोट पड़े है
वार्ड क्रमांक 5 में 234 पुरुष मतदाता 249 महिला कुल 483 मतदाता है जिसमे 388 वोट डले है
वार्ड क्रमांक 6 में 266 पुरुष मतदाता 289 महिला कुल 555 मतदाता है 463 वोट डले है
वार्ड क्रमांक 7 में 240 पुरुष मतदाता 241 महिला कुल 481 मतदाता है 425 वोट डले है
वार्ड क्रमांक 8 में 173 पुरुष मतदाता 182 महिला कुल 355 मतदाता है 312 वोट डले है
वार्ड क्रमांक 9 में 207 पुरुष मतदाता 234 महिला कुल 441 मतदाता 392 वोट डले है
वार्ड क्रमांक 10 में 147 पुरुष मतदाता 146 महिला कुल 293 मतदाता है 233 वोट डले है
वार्ड क्रमांक 11 में 158 पुरुष मतदाता 176 महिला कुल 334 मतदाता 260 वोट डले
वार्ड क्रमांक 12 में 246 पुरुष मतदाता 269 महिला कुल 515 मतदाता 385 वोट डले
वार्ड क्रमांक 13 में 191 पुरुष मतदाता 213 महिला कुल 404 मतदाता है 315 वोट डले
वार्ड क्रमांक 14 में 325 पुरुष मतदाता 350 महिला कुल 675 मतदाता 535 वोट डले
वार्ड क्रमांक 15 में 253 पुरुष मतदाता 249 महिला कुल 502 मतदाता है जिसमे 430 वोट डले
कुल 7507 मतदाता है जिसमें 6046 वोट डले हैं।

