छत्तीसगढ़

डॉ नीरेन्द्र साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष

( रॉकी साहू ) छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नए अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू बने एवं सभी पदों पर प्रत्याशियों के निर्विरोध चयन पर पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। नाम वापसी की अंतिम तिथि 13 अगस्त को समाप्त हो गई थी इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित सूची का प्रकाशन कर दिया।

निर्वाचन अधिकारी संतोष निषाद ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। हालांकि समाज के संरक्षकों और वरिष्ठ नेताओं ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध चयन कराने की कोशिश की। इसके लिए कई बैठकों का आयोजन किया गया। सभी को समझाने-बुझाने के बाद अंततः यह प्रयास सफल रहा। इसके बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई।

समाज के संरक्षकों ने कहा कि संगठन समाज के लिए महत्वपूर्ण है। समाज को बांधकर रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा टूट गई थी। 1960 से 1995 तक निर्विरोध निर्वाचन होता रहा। उसके बाद प्रतिवर्ष चुनाव होते रहे। समाज के वरिष्ठ जनों के प्रयास से 30 साल बाद एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा लौट आई।

इसी तरह अन्य पदों के चुनाव भी निर्विरोध कराए गए।

जिसमे उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. तिलकराम साहू, सत्यप्रकाश साहू व साधना साहू, एवं संयुक्त सचिव प्रदीप साहू और बीना साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू और चंद्रवती साहू चुनी गई। वही छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का चुनाव निर्विरोध होने से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल उत्पन्न है निश्चित ही निर्विरोध चुनाव से समाज को और मज़बूती प्रदान होगी विदित हो कि इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू थे।वही छत्तीसगढ़ प्रदेश साहूसंघ का चुनाव निर्विरोध होने से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल उत्पन्न है निश्चित ही निर्विरोध चुनाव से समाज को और मज़बूती प्रदान होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button