मुख्यमंत्री

लोकतंत्र चुनाव को देखने पहुंचे विदेशी मेहमान- सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर – भारत में लोकतंत्र का चुनाव हो रहा है. ऐसे में पार्टियों के प्रचार अभियान और मतदाताओं के मन को समझने की कोशिश करने के लिए कई देशों के राजनयिकों का एक दल इन दिनों भारत आया है। इन्हीं में से एक एक सात सदस्यीय दल ने इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। इस दल ने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सीएम हाउस में मुलाकात की। सीएम साय ने उनसे चुनाव प्रक्रिया को लेकर लम्बी चर्चा की और चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां बताईं। विदेशी मेहमानों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किये।

नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस और रूस से आए सदस्यों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने 25 वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को देखने-समझने के लिए आमंत्रित किया। यहाँ उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा के चुनावी अभियान को समझने का मौका मिला, साथ ही विश्व के सबसे बड़े नेता PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पार्टी किस तरह चुनाव लड़ती है।

इस दौरान CM साय ने सभी अतिथियों को छतीसगढ़ के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में अवगत कराया। वहां की आदिवासी संस्कृति, कला, वेशभूषा और खानपान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों को मात्र 3 महीने की उनकी सरकार में जनहित के किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। एक-एक जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छत्तीसगढ़ घूम कर सभी अतिथि बहुत ही खुश दिखे और मौका मिलने पर फिर यहाँ आने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button