
लाहोद । सरस्वती शिशु मंदिर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश साहू जनपद सदस्य बलौदा बाजार एवं विशिष्ट अतिथि किशोर साहू सरपंच शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू गांव निलेश ध्रुव के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का शाला परिवार की ओर से गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ साथ विविध संस्कृक्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नव प्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण कर उनका स्वागत किया गया।


