
लाहोद ।समीप ग्राम पंचायत खम्हारडीह शाला परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति जागरूकता लाना, वृक्षारोपण के महत्व को समझाना और उसे बढ़ावा देना है। इस दौरान सरपंच डेनिश साहू जनपद सदस्य धनाराम पटेल पंचायत सचिव सुश्री अम्बिका कैवर्त्य, प्रधान पाठिका मनीषा वर्मा,उपसरपंच गजानद पैकरा रोजगार सहायक बालकदास एवम गजेंद्र चंदेल ,रूपी पैकरा,प्रदीप पैकरा ,वामन पटेल ,कपिल ध्रुव ,अजय सोनवानी ,कुंदनपैकरा,रामकुमारपैकरा,सीताराम रात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। सरपंच डेनिश साहू कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरणीय संकटों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए सभी उपस्थित जनों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और स्थानीय समुदायों को पर्यावरणीय संरक्षण में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्रधान पाठिका मनीषा वर्मा ने कहा कि पर्यावरण के असंतुलन होने से जलवायु में परिवर्तन होता है साथ ही साथ तापमान में भी वृद्धि होती है, जिससे जीव-जंतु सभी प्रभावित होते हैं। इसलिए हमें पर्यावरण के संतुलन के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है।उन्होंने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा। जनपद सदस्य धनाराम पटेल ने कहा पर्यावरण के संतुलन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
लगाए गये पौधे फलदार पौधा मुनगा, अमरूद, जामून, नारियल नीबू कटहल, बेल, नीम छायादार/शोभायमान पौधा गुलमोहर, बरगद, कदम, अशोक, पीपल इत्यादि वृक्षों का रोपण किया गया


