शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लाहोद में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन; योग को जीवन का आधार बनाने का संकल्प

लाहोद ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के पावन अवसर पर आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लाहोद के प्रांगण में स्वास्थ्य और चेतना का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों ने सम्मिलित होकर योग की विविध क्रियाओं का अनुशासित अभ्यास किया।
कार्यक्रम का विधिवत संचालन रामप्रसाद लहरी द्वारा किया गया, जिन्होंने योगासनों की सूक्ष्म बारीकियों से जनसमूह को अवगत कराया। विद्यालय के प्रधान पाठक मथुरा प्रसाद वर्मा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में योग को ‘जीवन की कला’ निरूपित करते हुए कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण हेतु प्रत्येक नागरिक को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए।
इस गरिमामयी आयोजन में ग्राम के सरपंच किशोर साहू, उप-सरपंच भरतभूषण साहू, सचिव होरीलाल साहू कबीर साहू निलेश ध्रुव की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रकुमार साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्यामा पटेल, मोंगरा देवांगन, श्रीमती उमरा साहू, सरिता साहू, अन्नपूर्णा साहू, स्वाति साहू, कलेदरी मानिकपुरी, श्रीमती शकुंतला यादव, गंगा बाई, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
साथ ही, विद्यालय के उत्साही छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अंत में, वेद प्रकाश पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। यह आयोजन सामूहिक एकता, स्वास्थ्य जागरूकता और भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।


