पलारी

राज्य स्तरीय रामायण समारोह में समलित हुए- विधायक संदीप साहू

डोमार साहू पलारी – ग्राम रेंगाडीह में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय रामायण समारोह में बुधवार को विधायक संदीप साहू ने सम्लित होकर रामायण समिति का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राम का नाम ही पार कराएगा भवसागर, रामायण हमे बेहतर जीवन जीने का सिख देता है, रामायण सुनने से जीवन मे सकरात्मक बदलाव आते है। ग्राम स्तर पर ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को भी धर्म से जोड़ने का प्रमुख माध्यम है।

विधायक संदीप साहू ने भगवान राम के जयकारे लगाते हुए उनसे क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर नगर पंचायत पलारी अध्यक्ष गोपी साहू, जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे, प्रदेश साहू संघ कार्यकारी अध्यक्ष धन्नु साहू, पत्रकार संजू साहू, छत्तीसगढ़ साहू संघ रायपुर संभाग उपाध्यक्ष डोमार साहू, योगेश धीवर, सरपंच तिरिथ राम रात्रे, उपसरपंच गाजू साहू, पंच केवरा साहू, तुलसी साहू, शिवकुमारी ध्रुव, प्यारे लाल साहू, भुनेश्वरी साहू, जमुना साहू, भारती साहू, भागवत साहू, प्रेमचंद साहू, सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button