छत्तीसगढ़

नाला पार करते समय बिच तेज बहाव में बह गई कार देखे वीडियो

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार वर्षा से जनजीवन पर असर पड़ा है। नाले उफान पर आ गए है। बरमकेला के विक्रमपाली के पास किकारी नाला में पानी पुल के ऊपर बह रहा था लेकिन उड़ीसा के स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने कार को बहते पानी से पार करना चाहा किन्तु कार पानी में बह गई। बड़ी मुश्किल से कार सवार तीनों व्यक्ति तैर कर अपनी जान बचा पाए और बाहर निकले इसका वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार चालक द्वारा इस स्थिति को देखते हुए भी लापरवाही करते हुए अपनी और अपने दोस्तों की जान को जोखिम में डालकर नाला के ऊपर कार को पार करने का प्रयास किया नतीजा तेज़ बहाव में कार बह गई ग़नीमत रही कि इस दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई और तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल गए

आप सभी से अपील बारिश के दिनों में नाला में पानी बह रहा है तो कृपया करके आप पैदल हो या वाहन से नाला को पार न करें सावधानी ही सुरक्षा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button