लवन

झेरिया यादव समाज की एकता से गूंजा लवन, रामनाथ यादव निर्विरोध झेरिया यादव समाज लवन राज परिक्षेत्र अध्यक्ष निर्वाचित

( रॉकी साहू लवन ) झेरिया यादव समाज लवन राज लवन परिक्षेत्र का चुनाव गतदिवस शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समाज की एकजुटता और सहभागिता के बीच आयोजित इस निर्वाचन में रामनाथ यादव को झरिया यादव समाज लवन राज परिक्षेत्र अध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से चुना गया। समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें कसडोल परिक्षेत्र से निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री राम गोपाल यादव जी, मेलाराम यादव सेवक राम यादव धेनु सेवक दुखुराम यादव नवधा यादव लखन यादव एवं लवन क्षेत्र से शंकर लाल यादव कृष्ण कुमार यादव मलच्छ राम यादव मदन यादव राम यादव मोहन यादव गन्नू यादव टहल यादव कोमल यादव राजाराम यादव मंसाराम यादव पितामणि यादव एवं समस्त लवन परिक्षेत्र की उपस्थिति में हुआ चुनाव संपन्न एवं पूर्व पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने समाज की मजबूती, संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों और समाजजनों ने पहुँचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया।

विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियाँ

अध्यक्ष -श्री रामनाथ यादव (पूर्व सरपंच) ग्राम हरदी
उपाध्यक्ष -श्री लक्ष्मण यादव नयापारा
सचिव -श्री मुन्ना लाल यादव कोहरौद
कोषाध्यक्ष -श्री राम नारायण यादव
सहसचिव -श्री बसंत यादव लवन

यह सभी झेरिया यादव समाज जवान राज परिक्षेत्र पंजीयन क्रमांक 12220179 8477 का पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी चयन सर्वसम्मति और आपसी समन्वय से होने के कारण समाज में एकजुटता की नई मिसाल देखने को मिली।

✦ समाज विकास पर जोर

सभा के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, नई पीढ़ी के मार्गदर्शन व संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। क्षेत्र के विकास एवं समाज की प्रगति के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
उपस्थित पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह नेतृत्व समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

✦ समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button