
बलौदाबाजार – स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण,चिकित्सा एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगा फहराया।
पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जायसवाल द्वारा झण्डा फहराने के साथ शुरू हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही जिले में पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन किया गया जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। जिला पुलिस बल की दो टुकड़िया,जिला महिला पुलिस बल एवं नगर सेना,एनसीसी की एक एक टुकड़ियों, स्काउट गाइड की दो दो टुकड़ियां एवं रेडक्रॉस कि एक टुकड़ी ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी।

जिले में पहली बार मल्लखंब का हुआ प्रदर्शन,रहा प्रमुख आकर्षण का केंद्र
जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन किया गया। जो की विशेष आकर्षण का केंद्र रहा.मल्लखंब भारत की प्राचीन खेल विधा है जिसे योग, जिम्नास्टिक,एरोबिक्स के आयामों के साथ खेला जाता है,मास्टर ट्रेनर के रूप में आएं कोच पुष्कर दिनकर राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक और कोच हैं।



