छत्तीसगढ़
बीजापुर एनकाउंटर में चार नक्सली ढेर,कई खतरनाक हथियार भी मिले

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार आॉपरेशन जारी है। बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों का मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। सुबह में मौके से उनके शव मिले हैं। इसके साथ ही घटना स्थल से कई खतरनाक हथियार बरामद किए हैं। इलाके में पुलिस अभी भी सर्च अभियान चला रही है।
मिले शवों की पहचान जारी है
पुलिस की टीम ने मौके से शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही बरामद शवों की पहचान की जा रही है। यह मुठभेड़ सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ है। पुलिस के अनुसार दो अप्रैल की सुबह छह बजे ग्राम लेंड्रा में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई है। गोलीबारी के बाद मौके से 4 माओवादियों के शव मिले हैं।