लवन

ग्राम पंचायत ताराशिव में फाइलेरिया और कुष्ठ रोग मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प

रॉकी साहू लवन, ग्राम पंचायत ताराशिव में आज फाइलेरिया (हाथी पांव) और कुष्ठ रोग के उन्मूलन हेतु एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को इन गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और पंचायत को पूरी तरह से रोग मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना था ग्राम सभा में उपस्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों ने ग्रामीणों को विस्तार से बीमारियों के लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में बताया।स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है। इससे बचने के लिए घर के आसपास जलजमाव न होने दें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। साथ ही, साल में एक बार दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन पर जोर दिया गया वही मितानिनों ने बताया कि शरीर पर किसी भी प्रकार का दाग या धब्बा, जिसमें सुन्नपन (संवेदनहीनता) हो, कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। सही समय पर जांच और नियमित दवा के सेवन से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है।ग्राम सभा के अंत में उपस्थित सभी ग्रामवासियो ने संकल्प लिया कि वे अपनी ग्राम पंचायत को ‘फाइलेरिया और कुष्ठ रोग मुक्त पंचायत’ बनाएंगे। सरपंच प्रतिनिधि कलिराम पटेल एवं उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस अभियान के तहत हर घर का सर्वे किया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे।इस अवसर पर कलीराम पटेल सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश पटेल सचिव, सुनील पटेल उपसरपंच प्रतिनिधि,प्रेमबाई ध्रुव स्वास्थ्य विभाग आर एच ओ अनिता गंधर्व एम.टी. मीतानिन गोमेश्वरी पटेल, गिता बाई पैकरा, बुदेश्वरी पटेल,कुंतीबाई यादव,जितेन्द्र कुमार ध्रुव पटवारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button