बलौदाबाजार लवन

जन कल्याणकारी महिलाओं और विकास के लिए समर्पित बजट – जनपद अध्यक्ष सुलोचना याद

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए वार्षिक बजट का जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव ने जोरदार स्वागत किया है उन्होंने इस बजट को अमृत काल का विजन बताते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं बल्कि प्रदेश की माता-बहनों युवाओं और किसानों के सपनों को नई उड़ान देने वाला है बजट में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर देने रानी दुर्गावती योजना का स्वागत करते हुए कहा की जन्म से लेकर 18 वर्ष तक ₹1.5 लाख की सहायता बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करेगी वही महतारी वंदन योजना के लिए ₹8,200 करोड़ का प्रावधान महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को निरंतरता देगा एवं कृषक उन्नति योजना’ के तहत 10,000 करोड़ का आवंटन और होली से पहले धान की अंतर राशि का भुगतान इस सरकार की ‘किसान प्रथम’ नीति का प्रमाण है बिजली सब्सिडी से किसानों की लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा साथ ही बजट में बस्तर फाइटर्स की भर्ती और अबूझमाड़ जैसे क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी के निर्माण को युवाओं के लिए क्रांतिकारी कदम बताया गया उन्होंने आगे कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी बीजेपी सरकार ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति अंत्योदय तक लाभ पहुँचाने का जो वादा किया था यह बजट उसे जमीन पर उतार रहा है महिलाओं को रजिस्ट्री में 50% छूट देना और महतारी सदनों का निर्माण करना ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा छत्तीसगढ़ का यह बजट गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करेगा रानी दुर्गावती योजना और कृषक उन्नति योजना जैसे बड़े कदम बताते हैं कि प्रदेश अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का ध्यान रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button