जगदलपुर के रहने वाले 61 साल के किशोर पारेख ने उत्तराखंड की पांगचुरल्ला चोटी पर तिरंगा फहराया

रायपुर -छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के रहने वाले 61 साल के समाजसेवी किशोर पारेख ने उत्तराखंड की पांगचुरल्ला चोटी पर तिरंगा फहराया है. किशोर पारेख ने माइनस 7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंची चोटी में पहुंचकर बस्तर और प्रदेश का नाम रोशन किया है.
गौरतलब है की पांगचुरल्ला पहाड़ की चोटी में पहुंचने के इस अभियान में कुल 15 लोग शामिल हुए. इनमें से अधिकतर कर्नाटक के मैसूर और बैंगलोर से थी. जबकि छत्तीसगढ़ से किशोर पारेख शामिल हुए. किशोर पारेख पूर्व में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके है.

CM ने दी बधाई
उनकी इस उपलब्धि पर सीएम विष्णुदेव साय ने भी बधाई दी है.
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो”. हमारे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के किशोर पारेख जी ने माइनस 7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंची उत्तराखंड की पांगरचुल्ला चोटी में तिरंगा लहराकर एक नया कीर्तिमान रचा है. उम्र को बाधा न मानकर किशोर जी के इस जज्बे से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है.







