बलौदाबाजार

मनीष साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष

डोमार साहू ( गिधपुरी) छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू के नेतृत्व ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और पूर्व के दायित्वों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए मनीष साहू को रायपुर संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मनीष साहू इससे पूर्व अपने गृह जिला साहू संघ में महासचिव के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके है महासचिव के रूप में उन्होंने न केवल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया, बल्कि युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाई। उनके इसी सांगठनिक अनुभव और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं चयन समिति ने उन्हें रायपुर संभाग के नेतृत्व की कमान सौंपी है।

अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मनीष साहू ने कहा, “मुझ पर जो भरोसा प्रदेश नेतृत्व ने जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य रायपुर संभाग के सभी जिलों के युवाओं को एकजुट करना और समाज कल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।”
इस नियुक्ति पर प्रदेश साहू संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला संघ के सदस्यों और युवा विंग के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button