
सिमगा- आज दोपहर जबरदस्त घटना हुई जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में चंदेरी के पास एक ट्रक और बाइक में भिडंत होने से ट्रक में आग लग गई जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वही घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है पुलिस ट्रक में लगी आग को बुझाने दमकल गाड़ी घटना स्थल पहुंच चुकी है।
वही घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार आशुतोष साहू पिता सोमेश्वर 35 साल गुडियारी रायपुर निवासी बाइक से विवाह में शामिल होने जांजगीर जा रहा था।
तभी चंदेरी पुलिया के पास पीछे से ट्रक में बाइक सवार जा घुसा जिससे बाइक ट्रक की चपेट आते ही आग लग गया और बाइक की आग ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ट्रक में फैल गई।
घायल बाइक चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया जिसका दोनो हाथ और पैर में गहरा चोट लगा है। वही घटना के सूचना के बाद ट्रक में आग बुझाने गए दमकल वाहन जो ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया है। वही सिमगा टी आई गोपाल ध्रुव ने बताया कि बाइक और ट्रक के भिडंत के बाद ट्रक में आग लग गई घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है वही बाइक चालक युवक घायल है जिसका उपचार जारी है ।




