जांजगीर चंपा

बिलासपुर, जांजगीर चांपा और कोरबा जिले के आठ जुआरियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा :- ग्राम सोनादुला में लीलागर नदी के पास जुआ खेलने वाले बिलासपुर, जांजगीर चांपा और कोरबा जिले के आठ जुआरियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जुआरियों के फड़ से पुलिस ने 70 हजार 760 रूपये नकद और 5 बाइक एवं एक ब्रेजा कार जब्त किया है।ग्राम सोनादुला में लीलागर नदी के पास लंबे समय से जुए का फड़ संचालित हो रहा था। जहां जिले के अलावा पड़ोसी जिले बिलासपुर और कोरबा के जुआरी दांव लगाने पहुंचते थे।

अकलतरा और सायबर टीम जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अकलतरा क्षेत्र के ग्राम सोनादुला लीलागर नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां नागेन्द्र कुमार सूर्यवंशी नरगोड़ा थाना सीपत, दीप सिंह टण्डन बोरसी थाना पामगढ़, मोहनिश कुमार सूर्यवंशी नरगोड़ा थाना सीपत, मनीष यादव कोटमीसोनार थाना अकलतरा, हरीश टंडन, बोरसी थाना पामगढ़, प्रहलाद साहू कोटमीसोनार थाना अकलतरा, विष्णुकांत टंडन नरियरा थाना मुलमुला और राजकुमार साहू बरबसपुर थाना उरगा जिला कोरबा जुआ खेलते मिले।

पुलिस ने जुआरियों के फड़ से 70 हजार 760 रूपये, 5 बाइक एवं एक ब्रेजा कार बरामद किया। जुआरियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया और सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। टीम में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, पारस पटेल सायबर सेल, अरूण सिंह, सियाराम यादव, बृजपाल बर्मन थाना, मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, अर्जुन यादव, सिदार सिंह पैकरा शामिल थे।

संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button