Uncategorizedलाहोद

लाहोद विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए पौधे

लाहोद। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाहोद में आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में शाला परिवार के सदस्यों, छात्र-छात्राओं और शिक्षको ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम कार्यक्रम में विद्यालय परिसर और खेल मैदान के आसपास विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि छात्रछात्राओं और शिक्षको ने अपनी-अपनी माता जी के नाम पर एक-एक पौधा रोपा और उसकी सुरक्षा व नियमित सिंचाई की जिम्मेदारी ली। विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “मां हमें जीवन देती है और प्रकृति हमारा पालन-पोषण करती है।’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान इन दोनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे सुंदर माध्यम है।हमारा उद्देश्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि उसे जीवित रखना और उसकी देखभाल करना है।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं विद्यालय के शिक्षक रामकुमार साहू ,अमित भारती,बसंत साहू,सतीश शुक्ला, दीनानाथ पैकरा,रुद्र चंद्रवंशी,शेखर श्रीवास ,गीतिका लहरें,मनीषा देवांगन ,ज्योति पटेल,सरिता कोसरे,शेफाली साहू बाजपेयी,निधि साहू,अंशु रानी टंडन,श्रीनिधि पांडे,अंशिता,रानू सिंह,समीर साहू,हीरा लाल ,प्रतिमा सहिस,चंद्राकर मैडम,मनहरण दास मानिकपुरी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button