रायपुर

प्रदेश साहू समाज आई.टी. सेल प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का विस्तार

( रॉकी साहू रायपुर ) छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (पंजीयन क्रमांक 33/61) की एकीकृत नियमावली द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर प्रदेश आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने संगठन की कार्यक्षमता, डिजिटल सशक्तीकरण एवं समाजहित के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी विस्तार की द्वितीय सूची जारी की है।

जारी सूची में प्रदेशभर के सभी संभागों को संतुलित एवं प्रभावी प्रतिनिधित्व प्रदान करते हुए कुल 114 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें 8 प्रदेश सह संयोजक, 1 बस्तर संभागीय संयोजक, 25 संगठन सचिव, 20 संयुक्त सचिव, 11 मीडिया प्रभारी, 6 सह मीडिया प्रभारी, 36 सोशल मीडिया प्रभारी तथा 7 कार्यकारी सदस्य शामिल हैं। यह विस्तार संगठन की समावेशी कार्यशैली और प्रदेशव्यापी सहभागिता का परिचायक है।

प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाजहित में कार्य करें तथा संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करें।

इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू ने कहा कि, यह कार्यकारिणी विस्तार केवल पदों की घोषणा नहीं, बल्कि साहू समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की एक दूरदर्शी पहल है। प्रदेश के सभी संभागों को प्रतिनिधित्व देकर संगठन ने समावेशी नेतृत्व और सामूहिक विकास का सशक्त संदेश दिया है। हमें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाज की आवाज़ को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आने वाले समय में आई.टी. सेल प्रकोष्ठ संगठन की गतिविधियों, समाजहित के अभियानों तथा युवाओं की सक्रिय सहभागिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा। हमारा संकल्प है – सशक्त संगठन, जागरूक समाज और डिजिटल रूप से सुदृढ़ साहू समाज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button