बिल्हा क्षेत्र के मानसूदन साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

रायपुर/बिल्हा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू की अनुशंसा एवं आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका प्रसाद साहू के निर्देशानुसार, प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है।
इस विस्तार के तहत बिल्हा क्षेत्र के सक्रिय युवा मनसूदन साहू को आईटी सेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और समाज के सदस्यों में हर्ष का माहौल है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर मनसूदन साहू ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका प्रसाद साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष कुमार साहू, जिलाध्यक्ष सहित संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वे समाज द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा डिजिटल माध्यमों से समाज को जोड़ने और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य करेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक मनसूदन साहू को समाज के इष्टदेव माता कर्मा और भक्त माता राजिम के आशीर्वाद के साथ उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।




