छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित, सीएम साय ने किया ऐलान

रायपुर – छत्तीसगढ़ में पड़़ रही भीषण गर्मी के चलते साय सरकार ने 20 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। यह आदेश सभी निजी स्कूलों में भी लागू होंगे.

स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने गर्मी छुट्टी की घोषणा कर दी है। प्रदेश में अब 20 अप्रैल से बच्चों की गर्मी छुट्टी शुरू हो जाएगी। स्कूूल शिक्षा विभाग के इस फैसले से स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 40 के पार जा रहा है। मौसम विभाग ने आज से लू की चेतावनी जारी की है। ऐसे में बच्चों के सेहत को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने 10 दिन पहले ही स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

सरकार ने भीषण गर्मी के चलते समय से पहले स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। यह आदेश किसी एक क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए है। सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। प्राइवेट यानी अशासकीय स्कूलों को भी छुट्टी रखनी होगी। अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी यह आदेश सख्ती से लागू होगा। वहीं नए आदेश के अनुसार अब 20 अप्रैल से 15 जून तक प्रदेशभर के स्कूल बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button