विधायक संदीप साहू

शिक्षक ही विद्यार्थी के भविष्य का वास्तविक शिल्पकार होता है – संदीप साहू

शासकीय प्राथमिक शाला कोसमंदी में शाला प्रवेश उत्सव मे शामिल हुए विधायक

पलारी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम कोसमंदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू उपस्थित थे उत्सव के दौरान विद्यालय प्रांगण में बच्चों की चहल-पहल और उत्साह देखते ही बन रहा था कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इसके बाद विधायक संदीप साहू ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर और उन्हें नई पुस्तकें एवं गणवेश भेंट कर शाला में स्वागत किया छोटे बच्चों के चेहरे पर अपने बीच विधायक को पाकर और स्कूल के पहले दिन के स्वागत से विशेष खुशी झलक रही थी इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने कहा की शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होता है और समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है आज ये बच्चे जो स्कूल की दहलीज पर कदम रख रहे हैं कल यही बच्चे हमारे देश का भविष्य बनेंगे उन्होंने आगे कहा मेरा अभिभावकों से आग्रह है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से शाला भेजें क्योंकि शिक्षा में निरंतरता ही सफलता की पहली सीढ़ी है बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि संस्कार और नैतिक शिक्षा भी मिले ताकि वे एक अच्छे नागरिक बन सकें विधायक संदीप ने विद्यालय के शिक्षकों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे सेवा भाव के साथ बच्चों को तराशने का कार्य करें क्योंकि एक शिक्षक ही विद्यार्थी के भविष्य का वास्तविक शिल्पकार होता है।
इन्ही शिक्षको के बदौलत ही हमारे क्षेत्र के होनहार विद्यार्थी जिज्ञासु वर्मा 12वी मे पुरे प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया वही कार्यक्रम मे जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में अभिभावक ग्राम के गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे पूरा वातावरण शिक्षा के प्रति उत्साह और उमंग से भरा रहा अंत में प्रधान पाठक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button