
लवन – पवित्र सावन मास मे ग्रामीण अंचलों और खेतों में रौनक बढ़ गई है प्रकृति की हरियाली के बीच अन्नदाता किसान अपनी फसलों को सींचने और सहेजने में पूरी तरह से व्यस्त हो गए हैं इस समय खेतों में धान की रोपाई (धान का रोपा) का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सुबह की पहली किरण के साथ ही किसानों का रुख खेतों की तरफ हो रहा है जहां वे दिनभर कड़ी मेहनत कर रहे हैं भारतीय संस्कृति और कृषि में सावन महीने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान होने वाली मानसूनी बारिश खेती के लिए सबसे मुफीद होती है इस वर्ष समय पर हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। जिन खेतों में कुछ समय पहले तक सूखे की स्थिति थी वे अब पानी से लबालब हैं और धान की हरी-भरी पौध रोपा लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं वही इन दिनों किसान अपने अपने खेतो मे रोपाई के कार्य मे जुटे हुए है


