
सलखन – खरौद से लगे गांव सलखन में आज शाम को अचानक एक ट्रेलर गाड़ी में आग लग गई। ट्रेलर गाड़ी देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। आग लगने से ड्राइवर अपनी जान बचाकर गाड़ी से निकल गया। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग लगी गाड़ी को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया।
आसपास के लोगों से पूछने पर बताया कि गाड़ी में स्वतः ही आग लग गई, आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है।
गाड़ी राखड़ से भरी हुई थी, घटना शाम 4 बजे की है।


