
खरौद – सावन माह का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रहती है. जल लेकर पैदल चलकर भक्त शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. वहीं जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण व आसपास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कावरियां से जल लेकर खरौद के मंदिर में जल चढ़ाएंगे.

अंतिम सोमवार साथ ही रक्षाबंधन
19 अगस्त को सावन माह का अंतिम सोमवार होने वाला है। इसलिए यह सोमवार काफी खास होने वाला है।
इसी दिन रक्षाबंधन का त्यौहार भी है।
जिस कारण भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। 19 अगस्त को 6000 से 10000 तक श्रद्धालु आने की संभावना है।
भंडारे की व्यवस्था
बाहर से आने वाले कावड़ियों तथा शिव भक्तों के लिए प्रसादी में भोजन भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु निशुल्क में भंडारा प्राप्त कर सकते हैं।
भंडारे की व्यवस्था सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी।
मंदिर में पुजारी सुधीर मिश्रा,भावेश मिश्रा ,प्रशांत दुबे, धनंजय मिश्रा, सौरभ मिश्रा एवं मंदिर द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।






