गिधौरी

युवती ने महानदी पुल से लगाई छलांग

राहगीर व गिधौरी के जन प्रतिनिधियों ने बचाई युवती की जान

बीते मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास गिधौरी – शिवरीनारायण मार्ग महानदी शबरी सेतु पुल से अज्ञात कारण से एक युवती द्वारा छलांग लगाकर जान देने की कोशिश किये जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती ने महानदी शबरी सेतु पुल से नदी में छलांग लगा दिया। इसी बीच बाईक सवार राहगीर होली साहू ने युवती को नदी में कूदता देखकर अपनी बाईक खड़ी कर उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया और किसी तरह युवती को बचाते हुए वहीं पर तैरता रहा। इस दौरान महानदी पुल पर लोगों का भीड़ लग गया। जिसके बाद गिधौरी के जन प्रतिनिधि मदन खाण्डेकर एवं साथी चंद्रमणी भारती ग्राम नवापारा 40 वर्ष नाव लेकर युवती को बाहर निकालने के लिए रवाना हुए। कुछ देर बाद नाव के सहारे से युवती को सकुशल बाहर निकाला गया। और गिधौरी थाना में घटना की जानकारी दिया गया। गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती के बारे में पतासाजी किया। जिसमें उसके ग्राम तुस्मा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा निवासी होने की जानकारी मिली। युवती अपने मामा के गांव बलौदा थाना गिधौरी आयी हुई थी। फिलहाल गिधौरी पुलिस द्वारा परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button